Ranchi:केतारी बागान रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत

 

राँची।राँची के चुटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत केतारी बागान रेलवे फाटक के समीप मंगलवार की सुबह एक हादसा हो गया।एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से कटकर मौके पर ही मौत हो गई।स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह घटना सुबह हुई, जब व्यक्ति रेलवे फाटक पार करने की कोशिश कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रेन की गति काफी तेज़ थी और व्यक्ति को संभलने का मौका नहीं मिला।ट्रेन से कटने के कारण शव क्षत-विक्षत हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही चुटिया थाना की पुलिस टीम और रेलवे पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुँची। पुलिस ने सबसे पहले शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस अब आसपास के लोगों की मदद से मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

error: Content is protected !!