ओडिशा के इकनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) की टीम ने राँची में छापेमारी,करोड़ों रुपए के ठगी के दो आरोपी को किया गिरफ्तार….

राँची।ओडिशा इकनॉमिक ऑफेंस विंग (सीआईडी) की टीम राँची में छापेमारी कर करोड़ो रुपए ठगी के दो आरोपी को गिरफ्तार किया। ओडिशा से आई एक टीम ने (जिसका नेतृत्व कर रही महिला डीएसपी प्रदीप्ता,EOW, CID,CRIME BRANCH, BHUBANESWAR ) राँची पुलिस के सहयोग से पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित बिमल श्याम विहार अपार्टमेंट से ठगी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अमर डेनिश और पीयूष कुमार उर्फ निशांत के शामिल है।दोनों गिरफ्तार हुए आरोपी मूल रूप से बिहार के भागलपुर जिला का रहने वाला है, और वर्तमान में राँची में छिप कर रहा था।दोनों के खिलाफ ओडिशा में इकनॉमिक ऑफेंस विंग थाना कांड संख्या -21/22 दर्ज हुआ था।

इकनॉमिक ऑफेंस विंग (सीआईडी) क्राइम ब्रांच,भुवनेश्वर उड़ीसा टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि करोड़ों रुपए का ठगी करने के दो आरोपी झारखण्ड की राजधानी राँची के पुंदाग क्षेत्र में छिप कर रहा है।इसके बाद उड़ीसा के भुवनेश्वर पुलिस ने राँची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा से सम्पर्क कर जानकारी दी।उसके बाद राँची के पुंदाग थाना के प्रभारी विवेक कुमार एवं थाना के अन्य पुलिस बल के साथ ओडिशा से आई टीम ने देर रात कार्रवाई करते हुए दोनों को अपार्टमेंट से गिरफ्तार कर लिया है।ओडिसा पुलिस आज दोनों को कोर्ट में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड में लेकर भुवनेश्वर लेकर जाएगी लेकर जाएगी।