25 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी सोनू यादव को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया, बीजेपी नेता के भांजे की गोली मारकर की थी हत्या…
सिवान।बिहार में पुलिस एक के बाद एक अपराधियों का एनकाउंटर कर रही है। इस बीच बीजेपी नेता के भांजे की गोली मारकर हत्या करने वाले अपराधी का एनकाउंटर कर दिया गया।रविवार की सुबह कुख्यात अपराधी सोनू यादव मुठभेड़ में मारा गया।सिवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के गौशीहाता गांव समीप पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार के इनामी और कुख्यात अपराधी सोनू यादव को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। सोनू के सीने में गोली लगने की जानकारी दी जा रही है।सिवान नगर थाना इलाके के अंदर ढाला के पास 29 अप्रैल 2026 को हुए चर्चित गोलीकांड में पुलिस ने कार्रवाई की।
रविवार को बड़हरिया थाना इलाके के लकड़ी के पास पुलिस और अपराधी के बीच भिड़ंत हुई। सोनू कुमार यादव 25 हजार का इनामी था और गोलीकांड का मुख्य आरोपी भी था।मृतक सोनू यादव, हुसैनगंज थाना इलाके के सरेया गांव निवासी गरजू यादव का बेटा था। आरोप है कि उसी ने बीजेपी नेता के भांजे हर्ष कुमार को गोली मारकर हत्या की थी, जबकि बीजेपी नेता मनोज सिंह के बहनोई चन्दन सिंह इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए थे।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि अपराधी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बड़हरिया की ओर जा रहा है। एसपी पुरन कुमार झा के निर्देश पर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई।जैसे ही पुलिस ने घेराबंदी की, अपराधी ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाई, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पहले ही छोटू यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया जा चुका है, जो फिलहाल पीएमसीएच पटना में इलाजरत है।जबकि सुनील यादव को घटना में इस्तेमाल की गई गाड़ी के साथ पकड़ा गया था।
बता दें कि पुलिस ने इस मामले में एक अन्य अपराधी सुनील यादव को पुलिस ने जामो थाना के लद्दी बाजार से गिरफ्तार किया है, उसके पास से एक कार भी बरामद की गई है। वहीं, इससे पहले 2 दिन पूर्व ही छोटू यादव का भी एनकाउंटर हुआ था। मुठभेड़ के दौरान उसके दोनों पैर में गोली लगी थी और वह पटना में इलाजरत है।फिलहाल इस घटना क्रम में अब तक तीन गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें एक बदमाश को पुलिस ने ढेर कर दिया है जबकि दूसरा पटना में इलाजरत है और तीसरा भी पुलिस गिरफ्त में है। फरार अन्य अपराधियों की तलाश जारी है।

