भतीजी को चाचा से हुआ प्यार.. 28 जून को होने वाली थी शादी, पहुंची पुलिस के पास

 

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले में चाचा और भतीजी के बीच एक प्रेम संबंध का मामला निकलकर सामने आया है। 28 जून को लड़की की शादी होने वाली थी, लेकिन उसने शादी से इनकार कर दिया। पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने लड़की का रेस्क्यू किया। मामला सतबरवा इलाके का है। लड़की को फिलहाल सखी वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है।बताया जाता है मि लड़का और लड़की दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं और गोतिया में चाचा और भतीजी का रिश्ता है। दोनों के प्रेम संबंधों की जानकारी मिलने के बाद पंचायत भी हुई थी जिसके बाद दोनों ने अलग रहने का निर्णय लिया था।इसी बीच लड़की की शादी कानपुर के रहने वाले एक युवक के साथ तय हुई थी। 28 जून को शादी होने वाली थी।लेकिन लड़की ने कानपुर के रहने वाले लड़के के साथ शादी से इनकार कर दिया था और पूरे मामले की जानकारी मेदिनीनगर टाउन महिला थाना की पुलिस को दी।

टाउन महिला थाना की पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए लड़की का रेस्क्यू किया और उसे सखी वन स्टॉप सेंटर में भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया था और पूरे मामले में जानकारी मांगी थी।टाउन महिला थाना प्रभारी रूप बाखला ने बताया कि लड़की को सखी वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है पूरे मामले में सभी पक्षों को बुलाया गया है। लड़की की 28 जून को शादी होने वाली थी, उसने शादी से इनकार कर दिया है।लड़की की शादी कानपुर के लड़के के साथ होने वाली थी।

error: Content is protected !!