रात में भतीजे को तिलक में मिली बाइक, सुबह पुल की रेलिंग से हुई टक्कर, चाचा की मौत
कोडरमा।झारखण्ड के कोडरमा में भतीजे के तिलक में मिली नई बाइक से हुए एक्सीडेंट में चाचा की मौत हो गई। घटना शनिवार को सतगावां थाना क्षेत्र के विशनीडीह गांव में हुई। हादसा बाइक के पुल की रेलिंग से टकराने की वजह से हुआ।मृतक की पहचान 35 वर्षीय संटू राम के रूप में की गई।बताया जाता है कि संटू राम के घर में दो भतीजे के तिलक समारोह की खुशियां मनाई जा रही थीं, जो इस हादसे के बाद चीख-पुकार में बदल गईं।
संटू राम बेंगलुरु में अपनी एक होटल संचालित करते थे। वह शादी समारोह में ही शामिल होने बेंगलुरु से अपने गांव आए थे।शुक्रवार की रात संटू राम के बड़े भाई के दो पुत्रों सुमित व शैलेश का गांव में ही तिलक समारोह था। सारे विधान खुशी-खुशी सम्पन्न हुए। सुमित को लड़की पक्ष की ओर से बुलेट बाइक जबकि शैलेश को अपाचे बाइक मिली।
इधर, शनिवार की सुबह संटू तिलक समारोह को सम्पन्न कराने वाले पंडित व नाई को भतीजे सुमित की बुलेट से बासोडीह बाजार छोड़ने चले गए।
संटू दोनों व्यक्ति को बासोडीह छोड़कर, जब वापस घर लौट रहे थे इसी क्रम में मरचोई सक%

