भैरवी नदी में बहा पटना का युवक,परिवार के साथ पूजा करने आया था…एनडीआरएफ की टीम कर रही तलाश

रामगढ़।झारखण्ड के रामगढ़ जिले में स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ स्थल माँ छिन्नमस्तिका मंदिर से सटे भैरवी नदी में हादसा हुआ है। बिहार की राजधानी पटना का एक युवक नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आ गया। इसके बाद देखते ही देखते वो भैरवी नदी में समा गया।स्थानीय दुकानदारों और लोगों द्वारा उसे खोजने का प्रयास किया गया लेकिन युवक का कुछ भी पता नहीं चला। रामगढ़ प्रशासन ने तेनुघाट से एनडीआरएफ की आठ सदस्य टीम को बुलाया। एनडीआरएफ की टीम ने करीब 5 घंटे तक भैरवी और दामोदर नदी में युवक की खोजबीन की लेकिन युवक का कुछ भी पता नहीं चला है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों के मिली जानकारी के अनुसार रजरप्पा स्थित भैरवी नदी में नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव की चपेट में शशि कुमार नामक युवक आ गया और देखते ही देखते हुआ नदी में समा गया।शशि कुमार अपने परिवार के संग बिहार की राजधानी पटना के अतवारपुर से रजरप्पा स्थित माँ छिन्नमास्तिका मंदिर पूजा अर्चना के लिये पहुंचे थे। पूजा से पूर्व शशि कुमार स्नान करने भैरवी नदी पर गया था। जहां नहाने के दौरान वह पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और देखते ही देखते वह पानी में समा गया। स्थानीय लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक युवक का कोई पता नहीं लगा।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद रजरप्पा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों से युवक को खोजने का प्रयास किया।लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला जिला प्रशासन द्वारा बोकारो के तेनुघाट से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एनडीआरएफ की टीम ने भी करीब 4-5 घंटे तक दामोदर और भैरवी नदी में युवक को खोजने का काफी प्रयास किया लेकिन युवक का कोई अता-पता नहीं चला।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भैरवी नदी से युवक बहकर दामोदर नदी में आ गया होगा और दामोदर नदी में पानी के तेज बहाव के साथ नदी में काफी चट्टान है। जिसके कारण टीम को भी युवक को खोजने में काफी परेशानी हुई और संभावना जताई जा रही है कि तेज बहाव के कारण युवक आगे बह गया होगा। शशि की बहन ने बताया कि हम लोग पटना से पूजा करने के लिए आए हुए थे और उसका भाई नहाने के लिए नदी किनारे गया था और अचानक वह पानी के अंदर समा गया और बह गया।

रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि भैरवी नदी में पानी का बहाव तेज है माता के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को के तेज बहाव में नहाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा मना किया जा रहा है।इसी दौरान पटना का एक युवक शशि भैरवी नदी में नहाने के लिए गया था और तेज बहाव के चपेट में आ गया।नदी के किनारे पड़ने वाले गांव के लोगों को सूचना दी गयी है कि अगर युवक बहकर कहीं नदी किनारे मिले तो इसकी सूचना पुलिस को मिल सके।

error: Content is protected !!