गिरिडीह लाई गई नक्सली जया दी उर्फ चिंता,कोर्ट में हुई पेशी, एक करोड़ की इनामी नक्सली प्रयाग दा की है पत्नी…

गिरिडीह।झारखण्ड के धनबाद से गिरफ्तार एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग की पत्नी जया ऊर्फ चिंता को मंगलवार को गिरिडीह कोर्ट में पेश किया गया।गिरिडीह पुलिस ने उसे धनबाद से गिरफ्तार किया है। धनबाद में गिरफ्तार करने के बाद साइबर डीएसपी आबिद खान और डुमरी इंस्पेक्टर मनोज कुमार उसे भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गिरिडीह लेकर आए।यहां न्यायालय में जया को पेश किया गया।बताया जाता है कि गिरफ्तारी के बाद जया को रिमांड पर लेने का प्रयास भी गिरिडीह पुलिस करेगी। चूंकि जया भाकपा माओवादी सेन्ट्रल कमिटी मेंबर प्रयाग ऊर्फ विवेक की पत्नी है। जया पूर्व में भाकपा माओवादी संगठन में स्पेशल एरिया कमिटी की मेंबर (सैक सदस्य) भी रह चुकी थी।जब वह सैक की सदस्य थी तब उसपर 25 लाख का इनाम भी था।अभी वर्तमान में इसपर इनाम है या नहीं स्पष्ट नहीं हो सका है।

जया दी ऊर्फ चिंता के खिलाफ गिरिडीह में लगभग एक दर्जन मुकदमा है।जया संगठन से काफी पहले से जुड़ी रही है।लगभग दो दशक से जया की तलाश झारखण्ड की पुलिस करती रही है।अब चूंकि जया गिरफ्तार हो चुकी है और संगठन से जुड़े राज उससे पुलिस को मिल सकता है। ऐसे में उसे रिमांड पर लेने का प्रयास गिरिडीह पुलिस कर सकती है।

बता दें कि जया बीमार है और इलाज के लिए वह धनबाद के अस्पताल में भर्ती थी। इसी दौरान उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसकी जानकारी के बाद गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने साइबर डीएसपी आबिद खान को जया को गिरफ्तार करने के लिए भेजा जिसके बाद मंगलवार को उसे गिरफ्तार किया गया।

error: Content is protected !!