Ranchi:डोरंडा में महिला की हत्या,पुलिस की टीम जांच में जुटी

राँची।राजधानी राँची के डोरंडा थाना क्षेत्र में एक महिला (53 वर्ष) की हत्या कर दी गई। हत्या की घटना मंगलवार की देर रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला की हत्या बड़ा घाघरा में कर दिया गया हैं। मृतक महिला का नाम सुकरो उरांइन (53 वर्ष) है। वह चुटिया की रहने वाली हैं।वर्तमान में कुसई डोरंडा में रहता है। इधर बुधवार को सुबह स्थानीय लोगो ने शव को देखा तो सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद बुधवार की सुबह डोरंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में डोरंडा थाना की पुलिस ने बताया की प्रथम दृष्ट्या से हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। क्योकि उसके सिर पर किसी भारी चीज से मार कर हत्या की गई है। मामले की जांच पुलिस कर रही हैं। डीएसपी हटिया राजा कुमार मित्रा भी घटना स्थल पर पहुँचे और मामले की छानबीन शुरू की। मामले की जांच के लिए एक एसआईटी भी बनाई गई है।

शव की हुई जांच तो कई जगह मिले चोट के निशान

शव की जांच हुई तो उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले। इससे पहले आज बुधवार 8.30 बजे सुबह में पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने पर डोरंडा थाना पुलिस बड़ा घाघरा,कुसई के पास पहुँचे। तो मृतिका सुकरो उरांइन पति दहरु उराँव की लाश पड़ा हुआ था।पुलिस को आसपास के लोगों ने बताया कि महिला रेलवे कॉलोनी रोड नम्बर 1,थाना चुटिया,वर्तमान में कुसई बड़ा घाघरा खुशबू टोली में रह रही थी। पुलिस ने घटना स्थल पर एफएसएल और फिंगरप्रिंट टीम को भी बुलाकर जांच करवाया है।

हत्या पर कई लोगो पर आशंका

स्थानीय लोगों ने आशंका जताया है कि महिला की हत्या उसके किसी करीबी ने ही की है।फिलहाल उसका पति गुमला जिले में है।पुलिस ने सम्पर्क कर उसे बुलाया गया है। लोगों के मुताबिक मृतिका के पति ने दो शादी की है।पुलिस मृतिका के पति को ढूंढने में जुटी है।पुलिस का कहना है पति सामने आने के बाद ही हत्या की घटना का पता चल सकेग।फिलहाल जांच जारी है।