Ranchi:लालपुर इलाके में नितेश लाहा नाम के अपराधी की गला रेतकर हत्या….हत्या का आरोप माँ,भाई और जीजा पर…! पुलिस जांच में जुटी है..

 

राँची।राजधानी राँची के लालपुर थाना क्षेत्र में नितेश लाहा नाम के अपराधी की हत्या कर दी गई। बताया जाता है नितेश का पहले गला दबाया फिर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। यह घटना रविवार की रात हुई है, हालांकि पुलिस को इसकी सूचना मंगलवार की अहले सुबह हुई।इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक लालपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला नितेश लाहा तीन जुलाई 2021 में दहेज के लिए अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी।इसके बाद पुलिस ने उसे 30 जुलाई 2022 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।इस मामले में कुछ दिन पहले ही नितेश जेल से बाहर आया था।नितेश पर पांच संगीन मामले दर्ज है।इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई।बताया जाता है की नितेश एक अपराधी है,अपने इलाके में दबंग था।

परिजनों पर हत्या का आरोप

जानकारी के मुताबिक,नितेश की हत्या उनके अपने ही लोगों ने की है।पुलिस को जानकारी मिली है कि नितेश की हत्या उसके कुछ अपने लोगों ने की है।हत्या के आरोपी की पहचान कर ली गई है।पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी है।हत्या का आरोप नितेश की माँ भाई और जीजा पर लगा है।

इस सम्बंध में सिटी एसपी राज कुमार मेहता  ने बताया कि नितेश की एक बहन ने सोमवार को पुलिस को बताया कि उसका भाई नितेश रविवार शाम से गायब है।उसके बाद पुलिस नितेश की तलाश में जुटी थी।पुलिस को जानकारी मिली कि नितेश की माँ का कमरा में ताला लगा हुआ है।उसके बाद पुलिस आज सुबह नितेश के घर पहुँची।ताला तोड़कर अंदर जब घुसे तो पूरा कमरा में खून ही खून थे।वहीं नितेश का शव पड़ा हुआ था।उसका माँ और भाई घर से फरार है।छानबीन के बाद शव कब्जे में लिया गया।जांच जारी है।

बताया जाता है कि नितेश की हत्या में भाई जीजा के अलावे उसकी माँ भी शामिल है।नितेश की बहन ने लालपुर थाना में लिखित आवेदन दी है।इधर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।