माँ-बेटी और बेटा आत्महत्या मामला:तीनों के मौत से कई सवाल छोड़ गए…! पुलिस ने महिला की बात मान लेती तो शायद आत्महत्या की नौबत नहीं आती..!

 

राँचीजगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित लटमा रोड में एक महिला ने अपने दो बच्चों को फंदे से लटका खुद फांसी लगा ली। मृतक महिला का नाम संयुक्ता सिंह उर्फ संध्या सिंह और उसके दो बच्चे आरव सिंह (12) व आराध्या िसंह (11) है। घटना की जानकारी तब मिली जब उसका पति ब्रजेश कुमार सिंह शनिवार को राँची आया। वह लटमा स्थित फ्लैट पर गया जहां उसकी पत्नी संयुक्ता रहती थी। फ्लैट का दरवाजा नहीं खुला तो ब्रजेश सिंह जगन्नाथपुर थाना पहुंचा। फिर पुलिस को उसने जानकारी दी की न दरवाजा खुल रहा है और न ही कोई फोन उठा रहा है। वह अपने बच्चों से मिलना चाहता है। पत्नी हंगामा न करे इसलिए उसने पुलिस से कहा कि साथ चले। पुलिस के साथ वह शनिवार की शाम करीब 8 बजे फ्लैट पर पहुंचा। आवाज देने पर दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस ने धक्का देकर दरवाजा तोड़ा। दरवाजा खुला तो फंदे से लटकता हुआ शव दिखा। शनिवार को रात होने की वजह से पुलिस ने शव को फंदे से नहीं उतारा। पुलिस ने संयुक्ता के मामा बैजनाथ सिंह जो औरंगाबाद में रहते है उन्हें सूचना दी। बैजनाथ सिंह रविवार की सुबह राँची पहुंचे। इसके बाद उनकी उपस्थिति में शव को फंदे से उतारा गया। दोनों बच्चों का शव एक दुपट्टे से एक साथ लटक रहा था। वहीं संयुक्ता सिंह का शव अलग दुपट्टे से लटक रहा था। शव की स्थिति खराब हो गई थी। शव सड़ने लगा था। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को ही उसने फांसी लगाई होगी। इसलिए शव सड़क कर दुर्गंध दे रहा था।

मामा ने लिखित में दिया, पति के साथ चल रहा था विवाद, लेकिन दोषी कोई नहीं

संयुक्ता के मामा बैजनाथ सिंह के बयान पर जगन्नाथपुर थाना में अस्वभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है। बैजनाथ सिंह ने पुलिस को लिखित में दिया है कि उसकी शादी उन्होंने ही की थी, क्योंकि संयुक्ता के माता पिता जीवित नहीं थे। वर्तमान में संयुक्ता और उसके पति में विवाद चल रहा था। विवाद की वजह से दोनों अलग रहने लगे थे। अलग रहने की वजह से संयुक्ता की मानसिक स्थिति खराब हो गई थी। उसका रिम्स में इलाज कराने की कोशिश की गई थी। लेकिन उसने काफी हंगामा किया था। इस आत्महत्या में किसी का कोई दोष नहीं है।

संयुक्ता को था शक उसका पति कही उसकी व बच्चों की हत्या न कर दे

संयुक्ता को शक था कि उसका पति कही उसकी व दोनों बच्चों की हत्या न कर दे। इस बात को लेकर वह एक सप्ताह पहले जगन्नाथपुर थाना भी पहुंची थी। उसने पुलिस को बताया था कि उसका पति लगातार उसका पीछा करता है। इसलिए वह काफी डरी हुई है। वह अपने बच्चों को अकेले छोड़ कर कही आ जा नहीं पाती। संयुक्ता ने अपने पति के खिलाफ पूर्व में जगन्नाथपुर थाने में एक शिकायत भी दर्ज कराई थी।

आर्थिक तंगी की वजह से बच्चों का स्कूल से हटा ली थी

पति से अलग रहने के बाद संयुक्ता के पास आय को कई स्रोत नहीं था। उसके बैंक में जितने पैसे थे वह खर्च हो चुका था। उसके पास बच्चों का फीस देने के लिए पैसे तक नहीं थे। इसलिए उसने अपने बच्चों को स्कूल से हटा लिया था। वह जहां भी जाती थी अपने दोनों बच्चों को हमेशा अपने साथ रखती थी। हालांकि लटमा में जिस फ्लैट में वह रहती थी वह उसके ही नाम पर था।

दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने सुध तक नहीं ली

संयुक्ता जिस अपार्टमेंट में रहती थी उसके एक फ्लोर में चार फ्लैट है। संयुक्ता का दरवाजा पिछले दो दिनों से नहीं खुला था। लेकिन किसी ने सुध तक नहीं ली कि अंदर कोई है या नहीं। पड़ोसियों ने बताया कि कपड़े बालकनी में टंगे हुए थे। उसे देखकर लग रहा था कि रोज कपड़े टांगे जा रहे है। इसलिए किसी को शंका तक नहीं हुई कि ऐसी घटना हो सकती है। शव सड़ने के बाद दुर्गंध कर रहा था इसके बाद भी किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी।

क्या पुलिस की पहल से तीन जिंदगी बच सकती थी ?

तीन मौत से इलाके में सनसनी फैल गई।पुलिस घटना स्थल पर गई,जांच पड़ताल कर शव का पोस्टमार्टम भी करा दिया।परिजनों से थाना में आवेदन भी ले लिया। मौत में किसी का कोई दोष नहीं है।ये आत्महत्या का मामला है।सवाल ये उठ रहा है।जब पुलिस के पास संयुक्ता बच्चो के साथ पुलिस वाले अपनी और बच्चों की हत्या होने की आशंका जता कर पुलिस से मदद मांग रही थी तो पुलिस वाले इसे हल्के में लेकर भगा दिया।क्या पुलिस पदाधिकारी ये जानने की कोशिश की क्या महिला की स्थिति है। उसे क्या मदद की जाय।पुलिस ने पल्ला झड़ते हुए महिला को दुत्कार कर थाना से भगा दिया।अगर पुलिस उनकी बातों को सुनकर उसे मदद करती तो शायद तीन जिंदगी बच सकती है।जानकारी के अनुसार महिला तीनो बच्चो को लेकर कुछ दिनों पहले थाना आई थी।इससे पहले राँची पुलिस के अधिकारी के पास भी गई थी।पुलिस ने उनकी बातों को अनसुना कर दी।अगर महिला की मानसिक और आर्थिक से सम्बंधित थोड़ी से जानकारी पुलिस लेती यो हो सकता था ये घटना नहीं होती है।

error: Content is protected !!