मामूली विवाद: दो पक्षों में पथराव,पुलिस ने तुंरत स्थिति को किया कंट्रोल में, अधिकारी के साथ जवान तैनात

 

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले में दो पक्षों में पथराव की घटना घटी है।इस घटना के बाद इलाके में तनाव है।वहीं अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।घटना नगर थाना के ठीक पीछे धरियाडीह की है।बताया जाता है कि सोमवार की देर शाम को दो पक्षों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद असामाजिक तत्वों  के माहौल को खराब करने का प्रयास किया गया।कुछ लोग इसे दूसरे ही रंग देने में जुट गए।इस दौरान पथराव भी किया गया।हालांकि घटना की जानकारी के बाद प्रशासन तुरंत ही एक्टिव हुआ। नगर थाना पुलिस के साथ मुफ्फसिल थाना पुलिस भी पहुंच गई और उलझ रहे लोगों को खदेड़ा गया।पुलिस के सख्त रुख के बाद स्थिति सामान्य हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी डॉ बिमल कुमार ने तुरंत ही सभी अधिकारियों को धरियाडीह पहुंचने का निर्देश दिया।निर्देश मिलते ही क्षेत्र में विधि व्यवस्था को लेकर भ्रमण कर रहे एसडीएम श्रीकांत विस्पुते, डीएसपी मुख्यालय नीरज कुमार सिंह, सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, पचम्बा इंस्पेक्टर मंटू कुमार, पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार के साथ कई अधिकारी पहुंचे।यहां पहुंचते ही उपद्रवियों की खोज शुरू कर दी गई।

वहीं लोगों को शान्ति व्यवस्था बरकरार रखने की अपील की।दूसरी तरफ जवानों को धरियाडीह के गलियों में गश्त करवाया गया।जबकि आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने का काम भी शुरू किया गया। यहां पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि मामूली बात पर दो पक्ष भिड़े थे। स्थिति को तुरंत ही कंट्रोल में ले लिया गया।उन्होंने कहा कि घटना की पूरी वजह का पता लगाया जा रहा है।

error: Content is protected !!