राँची में भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा,रक्षा राज्यमंत्री बोले- 140 करोड़ जनता निभा रही अपना कर्तव्य

 

राँची।झारखण्ड की राजधानी राँची में भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार (14 मई) को तिरंगा यात्रा निकाली।तिरंगा यात्रा के जरिये राँची के आम नागरिकों और भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए भारतीय सेना के जवानों के शौर्य को नमन किया।उनके प्रति आभार जताया।तिरंगा यात्रा में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और झारखण्ड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए। शहीद चौक के पास स्थित जिला स्कूल से ‘तिरंगा यात्रा’ निकली। इस दौरान लोग ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे थे। बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म सुपर-डुपर हिट फिल्म ‘गदर’ के डायलॉग भी बजाये जा रहे थे, जो तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों में जोश भर रहा था।

रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता भारत की सशस्त्र सेनाओं के पराक्रम का परिचायक है। सैन्य जवानों के सम्मान में राँची में निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ। सैनिकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।सिंदूर की रक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और मजबूत इरादों को दुनिया ने देखा है।उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा भारत के शौर्य और सेना के अदम्य साहस को समर्पित है। आतंकवाद के विरुद्ध इस लड़ाई में तिरंगा हमारी एकता, हमारी अखंडता का परिचायक है। मातृभूमि की रक्षा में अहर्निश अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे सभी वीर जवानों को प्रणाम।

रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।भारतीय फौज ने जो वीरता, पराक्रम दिखाया, वह उनका कर्तव्य था। अब जनता अपना कर्तव्य परा कर रही है। 140 करोड़ भारतवासी, जिनका सीना चौड़ा हुआ है।सिर गर्व से ऊंचा हुआ है कि मां भारती की सेवा और घिनौना कृत्य करने वाले आतंकवादियों को भारतीय सेना ने नेस्तनाबूद कर दिया।जहां तक कई देशों के ड्रोन नहीं पहुंच पाते थे, हमारे वीर सैनिकों ने वहां पहुंचकर उनको ध्वस्त कर दिया।

संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिहार की पावन धरती से वादा किया था कि ऐसे लोग, जिन्होंने हमारी बहनों का सिंदूर मिटाया है, उनको मिट्टी में मिला देंगे। हमारी फौज ने आज उनको मिट्टी में मिला दिया है।आज पूरा देश सैनिकों को सैल्यूट कर रहा है। अपनी सेना की वीरता और उनके पराक्रम को सलाम करने के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

राँची में निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय, राँची के विधायक सीपी सिंह,पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और राँची के नागरिक शामिल हुए।

error: Content is protected !!