इंस्टाग्राम पर दोस्ती करना महिला को पड़ा भारी, युवक ने वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
डेस्क टीम/गाजियाबाद। सिहानी गेट थानाक्षेत्र निवासी महिला को इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती भारी पड़ी। 40 वर्षीय महिला से पहले युवक ने दोस्ती कर होटल बुलाकर संबंध बनाए। इसी दौरान आरोपी ने महिला के फोटो और वीडियो ले लिए।इनके सहारे आरोपी महिला को ब्लैकमेल करने लगा। महिला ने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया जिसमें आरोपी के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल हुई। इसके बाद भी युवक ने महिला से मिलना जारी रखा और माफी मांगने के बाद मुलाकात जारी रखी।महिला का आरोप है कि नए बस अड्डे के पास स्थित होटल में आरोपी ने कई बार संबंध बनाकर वीडियो तैयार कर लिए हैं। आरोपी उनसे 45 हजार रुपए और गहने भी ले चुका है। पीड़िता का कहना है कि युवक अब और रुपए मांग रहा है।पीड़िता की शिकायत पर सिहानी गेट पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

