लातेहार:महिलाएं मिट्टी की खुदाई कर रही थी,इसी दौरान अचानक मिट्टी का चाल धस गया,एक महिला की दबकर मौत

लातेहार।जिले के सदर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में गुरुवार को मिट्टी का चाल धसने से उसमें दबकर उर्मिला देवी 40 वर्ष नामक महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार होटवाग गांव की कुछ महिलाएं घर की पुताई करने के लिए सफेद मिट्टी लाने डुमरिया गांव गए थे। महिलाएं मिट्टी की खुदाई कर रही थी,इसी दौरान अचानक मिट्टी का चाल धस गया। जिसमें उर्मिला देवी दब गई। वही गांव की एक अन्य महिला भी मिट्टी में आंशिक रूप से दब गई थी। जिसे ग्रामीणों ने तत्काल बाहर निकाला। ग्रामीणों ने उर्मिला देवी को भी मिट्टी हटाकर बाहर निकाला और लातेहार सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।