कोडरमा में एंबुलेंस हुई दुर्घनाग्रस्त,इलाज के लिए अस्पताल लाई जा रही बच्ची की मौत..

 

कोडरमा।झारखण्ड के गिरिडीह जिले के घोड़थम्बा से कोडरमा के सदर अस्पताल एक बच्ची को इलाज के लिए लाया जा रहा था।इसी दौरान एंबुलेंस कोडरमा के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग के पहाड़पुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में उस बच्ची की मौत हो गई, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लाया जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक घोड़थम्बा निवासी विनोद पांडेय अपनी अपनी डेढ़ वर्षीय भतीजी आयुषी कुमारी के इलाज के लिए आज शनिवार सुबह अपने रिश्तेदार प्रमिला देवी व महेश पांडेय के साथ एंबुलेंस पर सवार होकर कोडरमा सदर अस्पताल जा रहे थे।इसी दौरान नवलशाही थाना क्षेत्र के पहाड़पुर के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक हाइवा ने एंबुलेंस को चकमा दे दिया।जिससे एंबुलेंस ने अपना संतुलन खो दिया और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इधर दुर्घटना के समय मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान इलाज के क्रम में डेढ़ वर्षीय बच्ची आयुषी की मौत हो गई। वहीं बाकी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही नवलशाही थाना प्रभारी सुमन कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस को अपने साथ थाना लेते गए हैं।उन्होंने कहा कि सभी घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया हैं हालांकि घटना कैसे घटी है इस संबंध में जानकारी ली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि चकमा देने वाले हाइवा की पहचान की जा रही है

error: Content is protected !!