कमलदेव गिरि हत्याकांड का खुलासा:दो आरोपी गुलजार हुसैन और दानिश गिऱफ्तार,मुख्य साजिशकर्ता सतीश प्रधान सहित कई अब भी फरार

चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चक्रधरपुर के चर्चित कमलदेव गिरि हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है।इस मामले में पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मंडलसाई निवासी गुलजार हुसैन उर्फ पिट्ठू और सिमिदिरी निवासी मातिउर उर्फ रहमान उर्फ दानिश शामिल है।

जानकारी देते हुए एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि 12 नवंबर को कमलदेव गिरि की हत्या कर दी गई थी। घटना के दो दिन बाद पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।इसके लिए 11 सदस्यीय SIT का गठन किया गया था,जिसका नेतृत्व खुद कर रहे थे।मामले को सुलझाने के लिए टेक्निकल टीम और बम निरोधक दस्ता के साथ मिलकर काम किया गया और कांड में संलिप्त गुलजार और मातिउर को गिरफ्तार किया गया। इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता सतीश प्रधान और जाहिद है जिन्होंने गुलजार और मातिउर के अलावा अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।

पुराने विवाद का बदला लेने के लिए कर दी गई कलमदेव की हत्या

जानकारी देते हुए एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि बीते साल सतीश प्रधान और कमलदेव के बीच झड़प हुई थी। इस मामले में दोनों जेल गए थे। उसके बाद से ही सतीश हत्या की साजिश रच रहा था। घटना को अंजाम देने के लिए सतीश ने अपने साथी जाहिद के साथ मिलकर गुलजार और मातिउर को हथियार बनाया और उनसे रेकी करवाई।वहीं,घटना को अंजाम देने में दो से ज्यादा लोगों के शामिल होने की बात बतायी गयी है।एसपी आशुतोष शेखर का कहना है कि सतीश की गिरफ्तारी के बाद ही मामला पूरी तरह साफ हो पाएगा।

error: Content is protected !!