झोलाछाप नेता की हरकत बेहद शर्मनाक: मुंबई-दिल्‍ली एक्‍सप्रेस वे पर महिला के साथ यौन संबंध बनाते नेता का वीडियो वायरल,मामला दर्ज..

 

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का मुंबई-दिल्‍ली एक्‍सप्रेस वे पर एक महिला के साथ यौन संबंध बनाते वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक्‍सप्रेस वे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। उसके बाद भाजपा में हलचल तेज हो गई है। इधर, भाजपा संगठन ने चुप्‍पी साध ली है। ज्‍यादा हो हल्‍ला होने पर भानपुरा थाने पर मामला भी दर्ज किया है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंदसौर जिले की दलौदा तहसील के ग्राम बनी निवासी भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का यौन संबंध बनाते वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला बिना कपड़ों के उनके साथ दिख रही है। पूरा मामला दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है।धाकड़ व महिला सड़क पर बेहद शर्मनाक स्थिति में दिख रहे हैं। वीडियो 13 मई का बताया जा रहा है। वीडियो में दोनों एक सफेद रंग की कार से हाईवे पर उतरते दिखते हैं। इस दौरान महिला बिना कपड़ों के थी। कार परिवहन विभाग के रिकॉर्ड में मनोहरलाल धाकड़ के ही नाम पर दर्ज है।


धाकड़ की पत्नी भाजपा समर्थित होकर वर्तमान में मंदसौर जिपं सदस्य हैं। भाजपा जिलाध्‍यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया कि ऐसे काम करने वालों की पार्टी को जरुरत नहीं है। इस मामले की सत्यता भी पता कर रहे हैं।रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने कहा, “इंटरनेट मी‍डिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो की जांच करने पर यह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के भानपुरा थाना क्षेत्र में बना हुआ है। वीडियो के संबंध में भानपुरा थाने पर पर भारतीय न्‍याय संहिता की धारा- 296,285,3(5) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।”

error: Content is protected !!