Jharkhand:दिल्ली में ज्वेलरी मालिक का भरोसा जीता और फिर करोड़ों का जेवर लेकर फरार हो गया,माता-पिता समेत आरोपी पुलिस की गिरफ्त में,25 लाख के ज्वेलरी बरामद

गिरिडीह।देश की राजधानी दिल्ली में गत 23 फरवरी,2021 को दिल्ली के ज्वेलरी शॉप से करोड़ों के जेवरात चोरी मामले में चोरी कर चंपत हुआ आरोपी अनिल राम को दिल्ली की पुलिस झारखण्ड के गिरिडीह जिला अंतर्गत जमुआ स्थित पोबी (बरवाडीह) से गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपी की माँ को भी गिरफ्तार किया है।वहीं चोरी की जेवरात में से 25 लाख रुपये के सोने के जेवरात और रिंग बरामद किया।वहीं आरोपी की मां प्रमिला देवी के पास से 3 सोने का चेन और 122 अंगूठी बरामद हुआ है।वहीं चोरी हुए एक किलोग्राम सोना का अब तक पता नहीं चल पाया है।गिरिडीह जिले के जमुआ थाना पुलिस के सहयोग से दिल्ली की पुलिस इस मामले के हर पहलुओं की जांच- पड़ताल तेज कर दी है।

क्या है पूरा मामला:
दिल्ली डीएसपी अशोक कुमार ने जमुआ में पत्रकारों को बताया कि झारखण्ड के जमुआ थाना क्षेत्र स्थित पोबी (बरवाडीह) निवासी अनिल राम पिता किशोरी राम ने पिछले तीन वर्षों से काम करता था ।इस शॉप के सेठ से काफी दोस्ती बना लिया। इस दौरान आरोपी अनिल राम ने करोड़ों रुपये के जेवरात 23 फरवरी को चोरी कर अपना गांव बरवाडही भाग आया था।दुकान से सोने की चोरी होने पर दुकानदार ने दिल्ली थाना में अनिल राम के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच- पड़ताल में जुट गयी।इस दौरान आरोपी अनिल राम के बारे में सुराग मिला।

दिल्ली पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर झारखण्ड के गिरिडीह जिला अंतर्गत जमुआ के बरवाडीह पहुंची।इस दौरान जमुआ थाना के पुलिस अधिकारियों का सहयोग लिया।जमुआ थाना की पुलिस और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त रूप से गत 25 फरवरी, 2021 को आरोपी अनिल राम की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी किया। इस दौरान आरोपी अनिल राम पुलिस की गिरफ्त में आया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी के जेवरात के संबंध में पूछताछ शुरू की. इसके बाद से मामले परत दर परत खुलने लगे।

पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद जहां आरोपी चोरी की बात को स्वीकार किया, वहीं सभी जेवरात को अपनी माँ और पिता के पास रखे जाने की बात का खुलासा भी किया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी की माँ और पिता को गिरफ्तार करने की योजना बनायी और छापामारी शुरू की. इस दौरान आरोपी के माता-पिता घर में ताला लगाकर फरार मिले।इस बीच पुलिस एक बार फिर आरोपी अनिल राम से गहन पूछताछ शुरू की।पुलिस की लगातार छापेमारी अभियान के तहत आरोपी के पिता किशोरी राम को बरवाडीह से गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली।किशोरी राम की निशानदेही पर पुलिस ने 5 गोल्ड रिंग बरामद किया।वहीं अन्य गोल्ड उसकी पत्नी प्रमिला देवी के पास होने की बात बतायी।किशोरी राम ने बताया कि पत्नी प्रमिला देवी चुंगलों में है।इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस चुंगलों पहुंच कर प्रमिला देवी को भी गिरफ्तार किया।

इस छापेमारी और अन्य जांच- पड़ताल के दौरान पुलिस 25 लाख रुपये के जेवरात बरामद कर चुकी थी. वहीं, आरोपी अनिल राम की माँ प्रमिला देवी के पास से 3 सोने का चेन और 122 सोने की अंगूठी बरामद किया है. जबकि एक किलोग्राम गोल्ड का रहस्य अभी बरकरार है. अब पुलिस आरोपी की माँ प्रमिला देवी के दो भाइयों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।

गिरफ्तारी में जमुआ पुलिस की भूमिका अहम

अशोक कुमार ने कहा कि इस पूरे मामले के उद्भेदन में जमुआ पुलिस की ख़ासकर जमुआ थाना प्रभारी और पुलिस निरीक्षक की अहम भूमिका रही। अभी चोरी के बाकी जेवरात नहीं मिले हैं, जिसकी खोजबीन जारी है। कुछ और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। चोरी के तार जमुआ के कई अन्य लोगों से जुड़े होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। उद्भेदन टीम में दिल्ली पुलिस के सतपाल सिंह, नरेश कुमार, मुकेश कुमार और बबली कुमारी की महती भूमिका रही। जब्‍त जेवरात को जमुआ बीडीओ बिनोद कुमार कर्मकार की निगरानी में सील किया गया। इसके बाद दिल्ली पुलिस को सौपा गया।