Jharkhand:खरकई नदी में मिला युवक का शव,माँ ने हत्या का लगाया आरोप,हत्या या आत्महत्या,पुलिस जाँच कर रही है

जमशेदपुर।बड़ौदा घाट खरकई नदी में रविवार को एक युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस में स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकाला और पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। मामला बागबेड़ा थाना क्षेत्र का है जहां युवक शनिवार रात से लापता था।वहीं उसकी माँ ने हत्या का आरोप लगाया है।मृतक के पिता किसी मामले में जेल में बंद हैं।मृतक की पहचान बागबेड़ा के गांधीनगर निवासी राज दास उर्फ शिवम (18) के रूप में हुई। मृतक की माँ भी घटनास्थल पर पहुंची। माँ उसके पुत्र की हत्या कर शव नदी में फेंकने की आशंका जता रही है।वहीं इस मामले में परिजनों ने बताया कि राज नशे का आदि था। शनिवार की दोपहर वह घर से निकला था। रात में वह वापस नहीं आया तो उसकी काफी खोजबीन की गई। सुबह उसका शव नदी में मिला।