Jharkhand:कोलकाता हाइकोर्ट के जज के स्कॉट ड्यूटी में तैनात एएसआई की अचानक तबियत खराब,हुई मौत,जनवरी में रिटायर्ड होने वाले थे

जमशेदपुर/घाटशिला।कोलकाता हाईकोर्ट के जज जस्टिस अरिदम मुखर्जी पूर्वी सिंहभूम जिले के पर्यटन स्थल घूमने आए हुए हैं।वहीं गोलमुरी पुलिस लाइन के एएसआइ उमेश पासवान को स्कॉट ड्यूटी में तैनात किया गया था। लेकिन बुधवार को जादूगोड़ा स्थित सिद्धेश्वर मंदिर में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। वह अचेत हो गए। ग्रामीणों और साथी कर्मियों की मदद से एएसआइ को जादूगोड़ा यूसिल अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई है। उमेश पासवान साकची पुलिस क्लब के एक फ्लैट में अकेले रहते थे। मूल रूप से बिहार के बेगूसराय के रहने वाले थे। मौत की जानकारी सहयोगियों ने उनके परिजनों को दी है। मौके पर मौजूद साथी अजित कुमार, रंजीत कुमार माहतो, सुधांशु कुमार माहतो, एस माहतो, शांत दुबे ने बताया कि जादूगोड़ा थाना प्रभारी सुनील कुशवाहा ने सभी जवानों से कहा कि जिनकी तबियत ठीक नहीं है या जो नहीं चढ़ सकेंगे वे ऊपर नहीं जाएं।बताया गया कि जज साहब ने भी मना किया लेकिन इसके बाद भी वे उन्होंने कहा अब रिटायर्ड होंगे तो एक बार बाबा से दर्शन कर लेते हैं और ऊपर चढ़े जहां अचानक उनको सांस लेने में दिक्कत हुई और उन्होंने पानी पीया। जिसके बाद मौके पर बेहोश हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर घाटशिला एसडीपीओ राजकुमार मेहता ने पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात अन्य जवानों से बात कर जानकारी ली। एसडीपीओ राजकुमार मेहता ने बताया कि वे जनवरी महीने में रिटायर्ड होने वाले थे। वे कलकत्ता हाई कोर्ट के जज के स्कॉट ड्यूटी में लगे थे। अचानक जादूगोड़ा स्थित बाबा सिद्धेश्वर मंदिर में उनकी तबियत खराब हो गई और मौके पर ही वे बेहोश हो गए थे।उन्होंने मामले की पूरी जानकारी ली।वहीं उन्होंने बताये की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो सकेगा।

पुलिस अधिकारियों ने जताया शोक :

परिजन अहले सुबह जमशेदपुर पहुँच गए।बताया जा रहा है अंतिम संस्का पैतृक गांव में किया जाएगा। वहीं उमेश पासवान की मौत पर पुलिस अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है। मृतक के परिजनों के हर संभव सहायता और विभागीय सहयोग प्रदान किया जाएगा।बताया गया कि पुलिस लाइन से पहले साकची थाना में तैनात थे। पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी जाएगी।उसके बाद शव को लेकर बेगूसराय रवाना होंगे।अंतिम संस्कार वहीं होगा।

नोट:नए साल का शुभकामना सन्देश भेजने के लिए सम्पर्क करें-9470143043