Jharkhand:सिमडेगा के चियारीकानी गाँव में एक व्यक्ति की गोली मार कर की हत्या,पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

सिमडेगा।मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चियारीकानी गांव में शुक्रवार को विन्देश्वर सिंह उर्फ विन्दे नामक व्यक्ति की अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार विन्दे अपनी पत्नी के साथ घर पर सोया था।इसी क्रम में बृहस्पतिवार कक देर रात करीब 12.30 बजे दो तीन लोग उसके घर पर पंहुच कर दरवाज़ा खटखटाने लगे। तब विन्दे अपनी पत्नी के साथ बाहर आया।विन्दे अपनी पत्नी को घर पर सोने के लिए बोल उनके साथ चला गया। कुछ देर में परिजनों ने गोली की आवाज सुनी। डर से रात में कोई बाहर नहीं आया। आज सुबह जब परिजन बाहर आए तो घर से कुछ दुरी पर विन्दे को खुन से लतपथ मृत पाया।परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।घटना की सूचना मिलते थाना प्रभारी राजकपूर सेठ दलबल के साथ घटनास्थल पंहुचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के द्वारा गोली मारकर हत्या करने के बाद सामने आई है वहीं उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मामला का खुलासा हो सकता है कि आखिर हत्या किस चीज से हुई फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है।

रिपोर्ट;विकास साहू,सिमडेगा