झारखण्ड के आईपीएस अधिकारी अमोल वीनुकांत होमकर सीआरपीएफ में आईजी बनेंगें…गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को लिखा पत्र…
राँची।झारखण्ड कैडर के आइपीएस अधिकारी अमोल वीनुकांत होमकर सीआरपीएफ में आईजी बनेंगे। गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से पत्राचार किया है।केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 26 दिसंबर को एक आधिकारिक पत्र जारी कर इस नियुक्ति की सूचना झारखण्ड सरकार को दी है।इस नियुक्ति के मद्देनजर, गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से आईपीएस अधिकारी अमोल विनुकांत होमकर को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए तत्काल कार्यमुक्त करने का अनुरोध किया है।
गौरतलब है कि आईपीएस अधिकारी अमोल वीनुकांत होमकर झारखण्ड कैडर के तेज-तर्रार अधिकारियों में से एक हैं। झारखण्ड पुलिस के आईजी अभियान के पद पर रहते हुए उन्होंने राज्य में चल रहे माओवादी विरोधी अभियान का बेहतर संचालन किया।उनके ही आईजी अभियान के कार्यकाल में झारखण्ड का बूढ़ा पहाड़, बुलबुल जंगल, पारसनाथ, ट्राई जंक्शन आदि क्षेत्र माओवादियों से खाली कराया गया। एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस की गिरफ्तारी व दूसरे एक करोड़ के इनामी प्रयाग मांझी उर्फ विवेक को मुठभेड़ में मारा गया।

