Jharkhand:गिरिडीह के धनवार में सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण पति-पत्नी और डिलीवरी स्टाॅफ झुलसे।

गिरीडीह।सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण आग लगी की घटना में महिला समेत तीन लोग गंभीर रुप से झुलस गए। सिलेंडर लीक होने के कारण आगलगी में जख्मी लोगों में 65 किशन शर्मा और उनकी पत्नी 60 वर्षीय जया देवी और गैस एजेंसी के डिलीवरी स्टाॅफ रवि कुमार शामिल है। घटना धनवार थाना क्षेत्र के बड़ा चाौक बाजार का बताया जा रहा है। जहां बड़ा चाौक निवासी किशन लाल ने सिलेंडर का आॅर्डर दिया था। बुधवार को एजेंसी के स्टाॅफ रवि कुमार ने सिलेंडर का डिलीवरी भी किया। डिलीवरी होने के बाद जया देवी सुबह का नाश्ता बनाने के लिए जैसे ही सिलेंडर चालू की। उसे गैस लीक होने लगा। इस दौरान जया देवी लीक होने की बात पति किशन लाल से बताई। इसके बाद किशन लाल ने दुबारा डिलीवरी स्टाॅफ को फोन कर घर बुलाया। जहां रवि कुमार पहुंचा, और सिलेंडर की मरम्मत करने लगा। मरम्मत करने के दौरान सिलेंडर से गैस लीक हुआ। और सिलेंडर में आग पकड़ लिया। जिसमें रवि और जया देवी चपेट में आने से झुलस गई। वहीं दोनों को बचाने के लिए दौड़े किशन लाल भी आग के चपेट में आ गए। इसे किशन लाल भी मामूली रुप से झुलस गए। गनीमत रही कि आग अधिक फैली नहीं। इसे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। इस बीच किशन लाल मदद के लिए पड़ौसियों को बुलाया। जहां पड़ोसी पहुंचे,और तीनों को धनवार रेफरल अस्पताल में इलाज कराया। गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों को राँची रेफर कर दिया गया।