Jharkhand:पाकुड़ में आम तोड़ने के विवाद में गोलीबारी,13 साल के एक लड़का समेत दो की मौत,एक घायल,गाँव में तनावपूर्ण स्थिति,गाँव में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात

पाकुड़।झारखण्ड के पाकुड़ जिले से बड़ी खबर आ रही है।जहां आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में गोलीबारी हुई।इस गोलीबारी में एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई।यह घटना जिले लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के फूलपहाड़ी गांव में हुई है, जहां पेड़ से आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने गोली चला दी और फिर उसने खुद को भी गोली मार ली।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि फुलपहाड़ी गांव का मन्नू केवट अपने रिश्तेदार के बागान में लगाए गए पेड़ से आम तोड़ रहा था और इस बीच आम तोड़ने को लेकर जैप के हवलदार बिरजू केवट से उसका विवाद हो गया।आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि बिरजू ने बंदूक निकालकर दो राउंड गोली चला दी,जिसमें गोली लगने से 13 वर्षीय मन्नू केवट की मौत हो गई जबकि वहां मौजूद एक व्यक्ति बास्की केवट गोली लगने से जख्मी हो गया।घटना के बाद बिरजू ने खुद पर भी गोली चला ली,जिससे उसकी भी मौत हो गई।बताया गया कि गोली चलाने वाला व्यक्ति जैप के हवलदार पद पर नियुक्त था और छुट्टी पर घर लौटा था।उन्होंने बताया कि जिस हथियार से गोली चलाई गई थी, उसकी खोजबीन के साथ दोनों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

आम तोड़ने के लिए हवलदार के रिश्तेदार के पत्थर मारने से शुरू हुआ विवाद:
ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार सुबह 10 से 11 बजे के बीच में बिरजू केवट का परिजन किसी दूसरे के पेड़ में आम तोड़ रहे थे। आम तोड़ने में पत्थर का उपयोग कर रहा था। पत्थर बास्की केवट के घर में गिर रहा था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। बास्की और विरजू के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगा। इसी बीच गांव के रंजन केवट, लखीचांद केवट, मनोज केवट और पेरू केवट ने मिलकर बास्की को बंधक बनाकर एक कमरा में बंद कर दिया। बास्की के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

इलाज के दाैरान हवलदार ने तोड़ा दम:
एसडीपीओ अजित कुमार विमल ने बताया कि आम तोड़ने के विवाद में गोली चली। प्रथम सूचना के अनुसार विरजू ने गोली चलाई थी। जिससे मनु की मौत हो गई। मनु को गोली मारने के बाद विरजु ने भी अपने हाथ में गोली मार ली। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। विरजू को सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। एसडीपीओ ने बताया कि गांव में पुलिस कैंप कर रही है। घटना में हवलदार बिरजू द्वारा सरकारी पिस्टल या निजी पिस्टल का इस्तेमाल करने के सवाल पर एसडीपीओ ने कहा कि अभी जांच की जा रही है। जांच के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।इधर घटना के बाद फूलपहाड़ी गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है घटना की सूचना मिलने पर गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।पुलिस छानबीन मामले की छानबीन में जुटी हुई है।