Jharkhand:लोहरदगा में देर रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या,6 की संख्या में आए थे अपराधी,नक्सली वारदात की आशंका..

लोहरदगा।जिले में अपराधियों का तांडव रविवार सुबह एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी थी 12 घन्टे बीता भी नहीं दूसरी हत्या कर दी।सेरेंगदाग थाना क्षेत्र स्थित मुंगो गांव में अपराधियो ने एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रविवार की देर रात की है। तीन बाइक से आए 6 बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। हत्या की वजह पुलिस मुखबिरी मानी जा रही है। साथ ही इस घटना को नक्सली वारदात से जोड़ कर भी देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है।

मृतक की पहचान मुंगो गांव निवासी जागीर भगत (50) के रूप में की गई है। रविवार रात जागीर अपनी दुकान में पत्नी के साथ सोया हुआ था। इसी दौरान तीन बाइक से बदमाश मौके पर पहुंचे और दुकान का दरवाजा खुलवाया। इसके बाद बदमाश पति-पत्नी दोनों को चौक पर लाए और जागीर भगत को गोली मार दी। घटना के बाद बदमाश बाइक से भाग निकले।पुलिस मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और मामले की जांच की जा रही है।वहीं 12 घंटे के अंदर दो हत्या पर पुलिस प्रशासन की पोल खुल गई है।लोगों में दशहत का माहौल है।

बताते चलें कि कुछ ही दिनों पहले मुंगो में ही पुलिस पर हमला कर नक्सलियों ने 2 जवानों को घायल कर दिया था। पुलिस पर हमले के बाद क्षेत्र में ग्रामीण की हत्या से दहशत का माहौल है। एक बार फिर नक्सली संगठन खौफ का साम्राज्य खड़ा करने में लगे हैं।

वहीं नक्सलियों ने पर्चा भी छोड़ा है, जिसमें पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।बताया जा रहा है मृतक का बेटा झारखण्ड पुलिस में एक अधिकारी का अंगरक्षक हैं।

error: Content is protected !!