जामताड़ा: पुलिस ने बिना हेलमेट चालकों पर कसा शिकंजा,50 से ज्यादा दोपहिया चालकों को दी चेतावनी…

 

जामताड़ा।झारखण्ड के जामताड़ा जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर गुरुवार को मिहिजाम और कुंडहित थाना पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया। यह अभियान जामताड़ा पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता के के निर्देश पर कुंडहित थाना प्रभारी प्रदीप कुमार और मिहिजाम थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे की देखरेख में चलाया गया। अभियान के दौरान शहर के व्यस्त चौराहों और प्रमुख सड़कों पर बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों पर विशेष नजर रखी गई।जांच के दौरान दोनों थाना क्षेत्र में करीब 50 से अधिक दुपहिया चालकों को बिना हेलमेट पकड़ा गया। पुलिस ने सभी को मौके पर रोककर हेलमेट के महत्व को समझाया और नियमों का पालन करने की सलाह दी। पकड़े गए बाइक चालकों को घर से हेलमेट मंगवाकर पहनने के बाद ही छोड़ा गया। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि हेलमेट न पहनने की लापरवाही गंभीर हादसों को न्योता देती है। उन्होंने कहा कि इस बार लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है, मगर भविष्य में बिना हेलमेट पकड़े जाने पर चालान समेत कानूनी कार्रवाई होगी।

इधर एसपी ने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और बाइक पर पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट पहनाएं। एसपी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जिले में जारी रहेंगे।जिले के सभी थाना क्षेत्र में ये अभियान चलाया जाएगा।

 

बता दें ट्रैफिक जागरूकता के तहत जिले के कुंडहित व मिहिजाम में गुरुवार को पुलिस द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। कुंडहित थाना क्षेत्र में बिना हेलमेट बाइक चला रहे 20 चालकों को पकड़ा गया, जिन्हें हेलमेट खरीदने की हिदायत दी गई।सभी चालकों ने हेलमेट की व्यवस्था कर नियमों का पालन किया, जिसके बाद पुलिस ने उनकी बाइकें छोड़ दीं।वहीं, मिहिजाम में 30 ऐसे बाइक चालकों को रोका गया जो बिना हेलमेट के सफर कर रहे थे।हेलमेट लाने पर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। दोनों स्थानों पर पुलिस अधिकारियों ने हेलमेट की अनिवार्यता और सड़क सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि अगली बार उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।यह अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया जा रहा है और इसे नियमित रूप से जारी रखा जाएगा।पुलिस की यह पहल स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

error: Content is protected !!