जमशेदपुर: फायरिंग करने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार…पुराने विवाद को लेकर चलाई थी गोली, देसी कट्टा बरामद

जमशेदपुर।जमशेदपुर के गोविंदपुर में 17 नवंबर की रात बाइक से आए तीन अपराधियों ने प्रकाश नगर निवासी नवीन सिंह के घर के बाहर हवाई फायरिंग की थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों में प्रकाश नगर निवासी रोहित लोहार उर्फ गॉड बाबा, गौरव गोस्वामी और अमन महतो शामिल है। पुलिस ने अपराधियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा भी बरामद किया है। बुधवार को एसएसपी किशोर कौशल ने मामले का खुलासा किया।एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि आरोपी रोहित लोहार नवीन सिंह के यहां काम करता था। पूर्व में नवीन सिंह ने उसे चोरी करते पकड़ा था और पुलिस को सौंप दिया था। हालांकि, इस संबंध में थाने में किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं की थी। इसके बाद थाने से रोहित को छोड़ दिया गया था। इसी बात को लेकर रोहित ने अपने साथियों के साथ नवीन सिंह के घर के बाहर फायरिंग की थी।एसएसपी ने बताया कि रोहित लोहार समेत तीनों आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुके है। रोहित के खिलाफ चार मामले दर्ज हैं। जबकि गौरव के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!