जमशेदपुर:प्रेमी-प्रेमिका का शव पेड़ से लटकता मिला,पुलिस मामले की जांच कर रही है

जमशेदपुर।झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम के दलमा पहाड़ी से सटे कालाझोर गांव में युवक और युवती का शव बरामद किया गया है।युवक युवती का शव पेड़ से लटकने की सूचना पर गुरुवार की सुबह एमजीएम थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों की लाश एक साथ फंदे के सहारे पेड़ से लटक रही थी। इनकी पहचान कुश सिंह और रानी सिंह के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब तक दोनों की मौत कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शव को देखने से लग रहा है कि दोनों ने फांसी लगातार आत्महत्या कर ली है।वहीं गांव के लोग दावा कर रहे हैं कि दोनों की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

बताया जा रहा है कि सुबह गांव के कुछ लोग लकड़ी चुनने के लिए जंगल की ओर जा रहे थे। इस दौरान युवक और युवती के शव को पेड़ से लटकते हुए देखा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। दोनों परिवारों के लोग भी मौके पर पहुंची। थोड़ी देर में यह खबर पूरे गांव में फै म न।।। ल गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई थी।बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच चल रहे प्रेम संबंध में यह घटना घटी है। दोनों कालाझोर गांव के ही रहने वाले थे।रीना सिंह के पिता समीर सिंह ने बताया कि कुश और रीना के बीच कई महीने से प्रेम संबंध चल रहा था। उन लोगों ने शादी का प्रस्ताव कुश के घर पर दिया था। लेकिन लड़के के परिवार के लोग शादी के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी रीना सिंह बुधवार की शाम 4:00 बजे से घर पर नहीं थी। इस पर उन्होंने तलाश शुरू की। रीना सिंह के मामा दिलीप सिंह को शाम 5:00 बजे फोन किया गया। उन्होंने कहा कि रीना घर पर है। इसके बाद कब क्या हो गया। कुछ पता नहीं। उन्होंने बताया कि अक्सर रीना अपने मामा के घर जाती थी। वहीं रात को रहती थी। इस वजह से वह परेशान नहीं हुए। सुबह मौत की खबर मिली। दोनों के गले में धोती का फंदा पड़ा हुआ था।एमजीएम थाना पुलिस फिलहाल मामले को आत्महत्या मान रही है।आगे की छानबीन जारी है।