उत्तरप्रदेश में विधर्मियों ने गाय को चाकू मारकर किया घायल, पुलिसिया प्रयास से बची जान

कानपुर। इन दिनों देश प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से अपराध की भिन्न भिन्न घटनाओं की खबर आपको मिल रही होगी। इसी बीच उत्तप्रदेश सूबे के कानपुर शहर के कर्नलगंज इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ कर्नलगंज थाना क्षेत्र में एक गाय को तीन दिन पहले किसी विधर्मी तत्व ने चाकू मार दिया था। चाकू गाय के शरीर में इतना गहरा धंस गया कि उसे निकालना ही मुश्किल हो गया। बेजुबान गाय अपना दर्द न किसी को बता पा रही थी न कोई उसकी सहायता कर रहा था। चाकू से घायल गाय तीन दिनों से इधर से उधर घूम रही थी। आखिर सोमवार को जब इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो कर्नलगंज पुलिस गाय को बचाने के लिए आगे आई। स्थानीय पुलिस का कहना है कि हमने गाय का इलाज तो करा दिया है। उसको तीन दिन पहले किसी ने चाकू मारा था। अब हम सीसीटीवी फुटेज चेक करवाकर चाकू मारने वाले की तलाश कर रहे हैं। अब यहां यह देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस अपराधी को कब तक गिरफ्तार कर पाती है।
