Jharkhand:पत्नी की मौत के सदमे में पति की भी गई जान,घर से साथ निकली दोनों की अर्थी ​​​​।

पलामू।झारखण्ड के मेदिनीनगर के ​​​छतरपुर थाना क्षेत्र में पत्नी की मृत्यु का सदमा पति को ऐसा लगा कि उसकी भी जान चली गई। और पति ने भी दम तोड़ दिया।सोमवार को पति-पत्नी दोनों की अर्थी एक साथ घर से निकाली गई और एक साथ ही अंतिम संस्कार किया गया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।बताया गया कि कपड़ा व्यवसायी विश्वनाथ गुप्ता की पत्नी लीलावती देवी (62) कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। सोमवार की अहले सुबह घर पर उनकी मौत हो गई। परिवार के लोग उनके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। 8 बजे दाह-संस्कार के लिए जब शव को घर से श्मशान घाट ले जाने की पूरी तैयारी हो चुकी थी, उसी वक्त मृतक के पति विश्वनाथ गुप्ता (65) की तबीयत अचानक बिगड़ गई।परिजन विश्वनाथ गुप्ता को अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया। पति-पत्नी दोनों के इस तरह मौत के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। छतरपुर के मन्देया नदी तट पर दंपती का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। दंपती के चार बेटा और तीन बेटी हैं।