जमशेदपुर:ब्राउन शुगर और जुआ के धंधे को लेकर विवाद में दो गुटों में फायरिंग व चापड़बाजी,तीन घायल,एक को मुंह में लगी गोली…जांच में जुटी है पुलिस…
जमशेदपुर।झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम जिले जमशेदपुर शहर में वर्मा माइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी में ब्राउन शुगर और जुए के धंधे को लेकर दो गुटों में बीती देर रात हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान 10 से 15 राउंड फायरिंग भी हुई है। इसके अतिरिक्त धारदार हथियार चपड़ से हमला भी किया गया।घर में घुसकर तोड़फोड़ भी हुई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। पहले गुट से शाहरुख को पीठ में और उसके चचेरे भाई गुलाम गौस को गाल और कमर के पास चापड़ लगा। दोनों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है।
वहीं दूसरे गुट से से अफजल को मुंह में गोली लगी। उसका इलाज टीएमएच में हो रहा है। आपसी टकराव की सूचना मिलने पर पहुंची। पुलिस ने 5 खोखा, 1 पिस्तौल और लोडेड मैगजीन बरामद की है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।
इधर एमजीएम अस्पताल में इलाजरत दोनों भाइयों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। देर रात घटना के बाद एमजीएम और टीएमएच में दोनों गुटों के समर्थक और परिवार के लोग पहुंच गए। कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।
जानकारी के मुताबिक दोनों एक ही बस्ती के हैं। सभी बचपन के दोस्त हैं। कुछ महीने से अफजल और शाहरुख के बीच धंधे को लेकर विवाद चल रहा था। शाम को अफजल के साथी रज्जाक और शाहरुख गुट के शाहीद के बीच मारपीट हुई। इसी का बदला लेने के लिए झड़प हुई। दोनों गुटों ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।मारपीट में एक गुट के घायल शाहरुख और गुलाम ने बताया कि रात 11:00 बजे सभी घर में थे। बाहर गाली-गलौज हो रही थी। बाहर निकलने पर देखा कि अफजल, रज्जाक, रकीब, माजीद, शाहबाज और अन्य युवक गाली दे रहे थे। विरोध करने पर अफजल और उसके छोटे भाई ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। शाहरुख ने अफजल के हाथ से पिस्तौल छीनने की कोशिश की। पिस्टल जमीन पर गिर गई। तभी अफजल के घर की महिलाएं भी आ गई।
बीच-बचाव में गुलाम और शाहिद को भी चोट लगी। घटना के बाद भीड़ जुड़ गई। अफजल और उसके साथी भाग निकले। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए ले गई।
वहीं टीएमएच में भर्ती अफजल की मां सरीफुल खातून ने बताया कि रात 10:30 बजे वह बेटे को खाना देने के लिए जगा रही थी। तभी शाहरुख, गुलाम गौस, शाहिद और उनके घर की महिलाएं चापड़ और हथियार लेकर घर में घुस गई। घर के सामने होटल और अंदर तोड़फोड़ करने लगे।अफजल ने विरोध किया तो शाहरुख ने पिस्तौल निकाल कर गोली चला दी। एक गोली मुंह में लगी। जिसके बाद शाहरुख ने घर की महिलाओं ने चापड़ से हमला कर दिया। इसमें कई लोग घायल हो गए। परिजनों के मुताबिक किसी तरह सरीफुल खातून अपनी बेटियों को लेकर भागी और बर्मा माइंस थाना पहुंची।
2 साल पहले बर्मा माइंस कंटेनर यार्ड में शाहरुख ने अपने साथी शाहिद और सगीर के साथ मिलकर अफजल पर गोली चलाई थी। इस मामले में शाहीद जेल गया था। कुछ महीने पहले वह जेल में रहकर बाहर आया। इसके बाद से अफजल और शाहरुख के बीच दुश्मनी बढ़ गई।पूरी घटना की पुलिस जांच कर रही है।पूरे मामले की जांच कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।