राजधानी राँची में सुबह-सुबह गजराज ने दी दस्तक,मचा हड़कंप,भगाने में जुटी पुलिस और वन विभाग की टीम
राँची।राजधानी राँची के शहरी क्षेत्र में जंगली हाथी के घुसने शहर में हड़कम्प मच गया है।सुबह सुबह गजराज के दस्तक से इलाके के लोग घरों में दुबक गए है। यह मामला जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया स्थित निफ्ट कॉलेज के पास की है।जहां झुंड से बिछड़ कर एक जंगली हाथी शहरी इलाके की तरफ आ गया यह हाथी सड़क के बीचो-बीच चलने लगा।इसके बाद लोगों में दहशत का माहौल हो गया।लोग इधर उधर भागने लगे। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग की टीम को दी गई। मौके पर जगरनाथपुर थाना प्रभारी दिग्विजयसिंह पूरी टीम के साथ पहुंचकर हाथी को भगाने में जुटी हुई है।वहीं वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुँच गई है।लोगों से अपील किया जा रहा है हाथी के सामने ना आए।सतर्क रहें।ज्यादा हो हल्ला नहीं करें।टीम हाथी को जंगल की ओर ले जाने के प्रयास कर रही है।हाथी निफ्ट की ओर से निकल कर एयरपोर्ट जंगल की ओर गया है।
बता दें यह पहला मामला नहीं है, जब राजधानी राँची के शहरी क्षेत्र में जंगली हाथी घुसने की घटना सामने आई है। इससे पहले भी कई बार जंगली हाथी राजधानी राँची के शहरी इलाके में आने का मामला सामने आ चुका है।

