लातेहार में एसीबी ने रोजगार सेवक को घूस लेते किया गिरफ्तार…
लातेहार।झारखण्ड के लातेहार जिले में पलामू एसीबी की टीम ने मनिका प्रखंड के बरवैया पंचायत के रोजगार सेवक चंदन कुमार को 5000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी टीम ने रोजगार सेवक को मनिका स्थित उसके डेरा से ही पकड़ा और बाद में पलामू ले गई।एसीबी के डीएसपी ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सूअर शेड का निर्माण कार्य पूरा हो चुका था। पैसे की निकासी के लिए रोजगार सेवक ने लाभुक से 5000 रुपए की रिश्वत मांगी थी।लाभुक ने घूस देने से इनकार कर एसीबी टीम को इसकी सूचना दी। एसीबी ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की और रोजगार सेवक को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद प्रखंड और जिले के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।उल्लेखनीय है कि इससे पहले पांच मई को भी लातेहार अंचल में कार्यरत राजस्व कर्मचारी सुशील कुमार को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था।

