Ranchi:17 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ डीएसपी के हत्थे चढ़ा तस्कर…

 

राँची।राजधानी राँची के कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में सुखदेवनगर थाने की पुलिस ने पहाड़ी टोला बानो मंजिल के पास से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर फरीद शाह गाड़ीखाना चौक का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने 17 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अरगोड़ा और सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की बिक्री घूम-घूम कर करता है। उसने पूछताछ में ब्राउन शुगर सप्लाई करने वालों के नामों का खुलासा किया है। उसने बताया कि आफताब अंसारी, मो. अफसर अंसारी और इरफान अंसारी उर्फ पुष्पा उन्हें ब्राउन शुगर सप्लाई करते हैं।इसके बाद पुड़िया बनाकर वह घूम-घूम कर हरमू मैदान, विद्यानगर, मधुकम आदि क्षेत्र में बेचते हैं।एसएसपी ने बताया कि रविवार को बानो मंजिल रोड में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने रविवार को बानो मंजिल रोड में छापेमारी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार किया है।

error: Content is protected !!