जमशेदपुर में नाबालिग के साथ गलत हरकत की…आरोपी घाघीडीह जेल के कक्षपाल की लोगों ने कर दी जमकर पिटाई,गिरफ्तार..
जमशेदपुर।झारखण्ड के जमशेदपुर शहर के सीतारामडेरा में 9 साल की बच्ची के साथ 53 साल के अधेड़ ने तीन मंजिला फ्लैट की छत पर ले जाकर उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की।आरोपी संजय कुमार सिंह घाघीडीह जेल में कक्षपाल है। आरोपी संजय कुमार सिंह (55), जो घाघीडीह जेल में कक्षपाल के पद पर कार्यरत है, पर आरोप है कि उसने बच्ची को बहला-फुसलाकर तीन मंजिला इमारत की छत पर ले जाकर अशोभनीय हरकत की।परिजनों को जब शाम को बच्ची के साथ कुछ गलत होने का संदेह हुआ, तो उन्होंने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की।भालूबासा चौक के पास एक दुकान के फुटेज में आरोपी को बच्ची के साथ जाते हुए देखा गया।इसके बाद परिजन और मोहल्ले के लोग मिलकर आरोपी के फ्लैट पहुंचे और उसे पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।सूचना पर पहुंची पुलिस स्थिति को संभालने का प्रयास कर रही थी, लेकिन भीड़ बेकाबू हो गई और पुलिस जीप पर पथराव कर दिया गया। पुलिस से धक्का-मुक्की के बीच किसी तरह आरोपी और उसकी पत्नी को भीड़ से निकालकर थाने लाया गया।
घटना के बाद माहौल और गरमा गया, जब पीड़ित परिवार के कुछ सदस्य पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के आवास पर पहुंचे। वहां से थाने को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया गया।इसके बाद सिटी एसपी कुमार शिवाशिष और डीएसपी भोला प्रसाद सिंह थाने पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का आदेश दिया।पुलिस ने बच्ची के परिवार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची की मेडिकल एमजीएम अस्पताल में जांच आज कराई जाएगी और न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।वहीं आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया की जारी है।

