गिरिडीह में कोयला चोरों की दादागिरी, टोकने पर कहा- ‘स्पेशल ब्रांच’ से हूं फिर सीसीएल कर्मियों पर कर दिया हमला

 

गिरिडीह।झारखण्ड के कोयलांचल के कोयला चोरों का आतंक बढ़ने लगा है।पहले अंधेरा होने पर कोयला चोरी बढ़ती थी तो अब दिन के उजाले में धड़ल्ले से कोयला की चोरी करने चोर पहुंच जा रहे हैं।यहां कर्मी जब विरोध करते हैं तो उनके साथ मारपीट की जाती है। ताजा मामला सीसीएल गिरिडीह एरिया के सीपी साइडिंग का है। यहां दिन के उजाले में चोर साईंडिंग में आ घुसे।सीसीएल के लोडिंग इंस्पेक्टर अमित कुमार यादव, टेक्निकल इंस्पेक्टर मनीष कुमार, मनोज कुमार, वेब ब्रिज में तैनात तस्लीम अख्तर के साथ-साथ सुरक्षा में तैनात महिला होम गार्ड शकुंतला और प्रीति एवं दो अन्य महिला गार्ड ने जब चोरों को साइडिंग से जाने को कहा तो चोर एकत्रित होकर इन कर्मियों पर ही हमला कर दिया। किसी के साथ मारपीट की गई, किसी को जमीन पर पटक दिया तो किसी के साथ धक्का-मुक्की की गई।

मामले की सूचना इन कर्मियों ने जीएम के साथ-साथ पीओ को दी।सीसीएल के पदाधिकारी ने मुफ्फसिल इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो को खबर दी।थानेदार ने तुरंत अवर निरीक्षक संजय कुमार को दलबल के साथ मौके पर भेजा। हालांकि तब तक चोर भाग चुके थे। घटना को लेकर भुक्तभोगी कर्मी ने मनीष ने बताया कि साइडिंग के अंदर चोर घुस गए थे।एक युवक कोयला के पास खड़ा था।जब उसे हटने को कहा तो खुद को स्पेशल ब्रांच का स्टाफ कहने लगा।इसी दौरान उसने कई साथियों और ग्रामीणों को बुला लिया और मारपीट शुरू कर दी।

तस्लीम ने कहा कि उसे जमीन पर पटक कर पीटा गया। वहीं, महिला होमगार्ड शकुंतला और प्रीति ने बताया वे लोग चोर को खदेड रही थी।तभी देखा कि चोरों ने साइडिंग के साहब के साथ मारपीट शुरू कर दी। वे लोग पहुंची तो उनके साथ बदसलूकी की गई।इधर, मौके पर पहुंचे अवर निरीक्षक संजय कुमार ने पूरे घटना की जानकारी ली।साथ ही चोरों और हमला करने वालों का हुलिया भी लिया। पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि भुक्तभोगी सीसीएल कर्मी को आवेदन देने को कहा गया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो की अगुवाई में हमला करने वालों की खोज शुरू कर दी गई है।दो टीम क्षेत्र में दाखिल कर दागियों के साथ-साथ अन्य चोरों की भी तलाश कर रही है।थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि घटना में शामिल सभी दोषियों को पकड़ा जाएगा।

error: Content is protected !!