धनबाद में बाइक सवार अपराधियों ने पैदल चल रहे युवक को सिर में मारी गोली,मौके पर मौत से सनसनी,सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

 

धनबाद।झारखण्ड के धनबाद जिले में झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बाइक सवार तीन अपराधियों ने सड़क पर पैदल चल रहे एक युवक को फिल्मी अंदाज में नजदीक से गोली मार दी। माैैक पर ही युवक की माैत हो गई।

घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर झरिया की विधायक रागिनी सिंह के कार्यालय ( जनता मजदूर संघ) है। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और युवक को सड़क पर गिरा हुआ पाया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना झरिया थाने की पुलिस को दी। खबर मिलते ही झरिया थाना पुलिस दलबल के साथ पहुंची और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली।

युवक को स्थानीय लोगों की मदद से सड़क से उठाकर धनबाद अस्पताल भेजा गया। पाटलिपुत्र अस्पताल के डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग की और वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से धनबाद की ओर फरार हो गए।

पुलिस ने हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। सिंदरी डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम ने बताया कि मृतक की पहचान और हमलावरों के उद्देश्यों को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। मामले की जांच जारी है और पुलिस ने जल्द अपराधियों को पकड़ने का दावा किया है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोपहर के समय यहां भीड़भाड़ रहती है, ऐसे में बीच सड़क पर गोली चलना चिंताजनक है।

घटना झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ स्थित रतनजी पेट्रोप पंप के समीप की है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।पेट्रोल पंप के पास से युवक पैदल ही गुजर रहा था।पीछे से बाइक पर सवार तीन अपराधी सामने पहुंचे। इनमें से एक अपराधी ने सिर में पीछे से सटाकर गोली मार दी।गोली मारने के बाद तीनों अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना करीब 3 बजकर 5 मिनट पर घटी है।घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी की जांच पड़ताल कर रही है।

वहीं मौके पर पहुंचे सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। अपराधी के कुछ फोटोग्राफ्स मिले हैं।पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

इधर मृतक कि पहचान बिहार के छपरा निवासी प्रेम यादव 25 वर्ष पिता सुनील राय के रूप में हुई है।बताया कि मृतक डेढ़ महीने से झरिया मे ट्रांसपोर्टिंग का कार्य कर रहा था।

error: Content is protected !!