शराब पीकर रोज मारता था पति, झगड़े के बाद पत्नी ने जहर खाकर कर ली आत्महत्या…

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले में पति के शराब पीने की आदत से परेशान होकर एक महिला ने आत्महत्या कर लिया।शराब पीने के बाद पति रोज पत्नी की पिटाई करता था। इससे महिला काफी आहत थी। घटना पलामू जिले के छतरपुर थानांतर्गत खेंद्रा कला गांव का है। विजय परहिया की पत्नी कमला देवी (45) ने गुरुवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। गुरुवार की सुबह से ही विजय के साथ कमला का विवाद चल रहा था। जहर खाने के बाद महिला को छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत्त घोषित कर दिया। छतरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी शेखर कुमार ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद का है। शुरुआती जांच में यह पता लगा है कि विजय परहिया रोजा शराब पीकर पत्नी कमला देवी के साथ मारपीट करता था। दस दिन पहले ही कमला के पिता की मौत हुई थी। घर में शादी के लायक बेटियां थी। पति के शराबी होने के कारण कमला तनाव में रहती थी। पिता के मौत के बाद पति के व्यवहार से ज्यादा परेशान थी।