होटल में प्रेमी के साथ पत्नी को पति ने पकड़ा,पत्नी और प्रेमी की जमकर पिटाई,पुलिस ने मामला शांत कराया…..

उत्तरप्रदेश के आगरा में होटल में पत्नी को प्रेमी के साथ पति ने पकड़ लिया। फिर क्या जमकर हंगामा किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह, अपनी पत्नी और एक युवक को पीटता दिख रहा है। दरअसल, रविवार को होटल में उसने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया था। इसके बाद उसने वहां हाई वोल्टेज ड्रामा किया। इस पूरी घटना के दौरान महिला घबराई नजर आई। इस दौरान परिजन भी होटल पहुंच गए।पुलिस को जब मामले की जानकारी हुई तो वह होटल पहुंची। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर आई। इस दौरान पति ने कहा, “अगर मैं इसका पीछा न करता, तो मुझे कभी हकीकत पता ही नहीं चलती।” हालांकि देर रात थाने में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

आगरा के ट्रांस यमुना इलाके के एक होटल में एक युवक और महिला ने कमरा बुक किया। शाम को जब दोनों होटल से बाहर आए तो महिला को उसके पति ने पकड़ लिया। वह हंगामा करने लगा।पति को सामने देखकर पत्नी घबरा गई। वो बचने के लिए इधर-उधर भागने लगी। लेकिन परिजनों ने उसको पकड़ लिया। पति और उसके परिजनों ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। वह चीखने-चिल्लाने लगी। इस दौरान होटल के बाहर लोगों की भीड़ लग गई।

दोनों के बीच 2 महीने पहले ही हुआ था सुलह

युवक ने बताया कि 6 साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद पत्नी ने मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद दोनों अलग रहने लगे। परिवार परामर्श केंद्र में 2 महीने पहले दोनों के बीच सुलह हुई। इसके बाद से वो पत्नी के साथ रह रहा था।उसे पत्नी पर शक था कि वह किसी से मिलने जाती है। रविवार को भी वह घर से निकली थी। तभी पीछा करते हुए पति होटल तक पहुंच गया। जहां उसने पत्नी को ब्वॉयफ्रेंड के साथ देखा। इसके बाद उसने अपने परिजनों को भी बुला लिया। होटल के बाहर हंगामा होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने लोगों को शांत कराया।