राजधानी राँची के सबसे व्यस्त चौक में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग,कारोबारी को मारी गई आधा दर्जन गोलियां,गोलीबारी से इलाके में हड़कंप..

 

राँची।राजधानी राँची के सबसे व्यस्त जगह जहां दिनदिहाड़े गोलियों की आवाज से थर्रा गया। राँची के कटहल मोड़ चौक में अपराधियों ने दुःसाहस दिखाते हुए एक व्यव्सायी को दिनदहाड़े कई गोलियां मारी।अपराधियों की गोलीबारी में घायल कारोबारी राधेश्याम साहू को पुलिस के द्वारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि राधेश्याम साहू हर दिन की तरह अपनी सीमेंट की दुकान शांभवी इंटरप्राइजेज के पास खड़े थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।दिनदहाड़े फायरिंग होने की वजह से थोड़ी देर के लिए कटहल मोड़ के पास हड़कंप मच गया। राधेश्याम साहू को गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फायरिंग करते फरार हो गए स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने किसी तरह घायल राधेश्याम को पहले वहीं एक अस्पताल पहुंचाया।लेकिन उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत रेफर कर दिया।राधेश्याम साहू कटहल मोड़ में छड़ और सीमेंट का कारोबार करते हैं।

दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीण एसपी,सिटी एसपी, डीएसपी 2, रातू थाना प्रभारी, नगड़ी थाना प्रभारी और पुंदाग ओपी प्रभारी और दलादिली ओपी प्रभारी मौके पर पहुचे। पुलिस की टीम ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।मौके पर एफएसएल की टीम से भी जांच करवाई गई है।पुलिस की टीम को कुछ सीसीटीवी फुटेज भी हाथ लगा है, जिसमें अपराधी नजर आए हैं।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। कारोबारी को दलादली ओपी और रातू थाना क्षेत्र के कटहल मोड़ के पास अपराधियों के द्वारा गोली मारी गई।बता दें राँची के एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर राँची पुलिस अभी अपराधियों के खिलाफ एक विशेष अभियान चला रही है।बीते चार दिनों में तीन मुठभेड़ में चार अपराधियों का हाफ एन्काउन्टर किया है।कुल 9 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।इसी बीच दिनदहाड़े गोलीबारी कर अपराधियों ने राँची पुलिस को चैलेंज कर दिया है।गोलीबारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

राँची के एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि कारोबारी को गोली अज्ञात अपराधियों के द्वारा मारी गई है,जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार तहकीकात की जा रही है।इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। वहीं राधेश्याम के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित कर दिया गया हैपुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

error: Content is protected !!