शराब के नशे में माँ संग करता था घिनौनी हरकत’… हैवान बेटे को माँ ने दी खौफनाक सजा..
डेस्क टीम/उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया है। यहां 56 वर्षीय महिला ने अपने 32 वर्षीय बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोप है कि बेटा शराब के नशे में अपनी ही माँ के साथ कई बार घिनौनी हरकत करता था। यह मामला सामने आने के बाद गांव में सनसनी और सन्नाटा दोनों छा गया है।
एएसपी संजीव वाजपेयी के मुताबिक, यह वारदात 7 अगस्त की रात मंडावली थाना क्षेत्र के श्यामीवाला गांव में हुई। मृतक का नाम अशोक था, जो अविवाहित और शराब का आदी था। पुलिस जांच में सामने आया कि अशोक ने नशे की हालत में कई बार अपनी माँ का यौन शोषण किया था। सामाजिक बदनामी के डर से पीड़िता ने कभी यह बात सार्वजनिक नहीं की थी।
वारदात वाली रात अशोक घर में सो रहा था। तभी माँ ने दरांती उठाकर उसके ऊपर ताबड़तोड़ वार कर दिया। धारदार वार से अशोक की मौके पर ही मौत हो गई।हत्या के बाद महिला ने शोर मचाकर गांववालों को भ्रमित करने की कोशिश की और कहा कि उसके घर में लुटेरे घुस आए थे। लेकिन पुलिस को उसकी कहानी पर शक हुआ। कड़ी पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल दरांती और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए।
पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि घटना वाली रात अशोक ने फिर से उसके साथ घिनौनी हरकत करने की कोशिश की। यह सब झेलते-झेलते उसका सब्र टूट गया और गुस्से में उसने दरांती से बेटे की जान ले ली।
गांव में इस घटना के बाद लोग स्तब्ध हैं। कुछ का मानना है कि हैवान बेटे को सबक सिखाने के लिए माँ का कदम सही था, जबकि अन्य का कहना है कि उसे कानून की मदद लेनी चाहिए थी, न कि खुद हत्या करनी चाहिए थी।

