हजारीबाग:तेज रफ्तार में अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क से 30 फीट नीचे गिरा,3 लोग गाड़ी के नीचे दब गया,एक मजदूर की मौत,2 घंटे बाद निकाला

हजारीबाग।जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक कि मौत।बताया जा रहा है कि केरेडारी-सलगा मार्ग पर सोमवार सुबह एक ट्रैक्टर सड़क से करीब 30 फीट नीचे लुढ़क गया। इस हादसे में ट्रैक्टर सवार तीन लोग ट्रैक्टर के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से तुरन्त घटना की सूचना पुलिस को दी गई। करीब 2 घंटे बाद जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को उठाया गया और उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। हालांकि इस घटना में एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। बाकी दो को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।मृतक की पहचान सिकंदर भुईयां के रूप में की गई। वो ट्रैक्टर पर मजदूरी किया करता था। सिकंदर और एक और मजदूर अजय भुईयां और ट्रैक्टर ड्राइवर सचिन कुमार के साथ कुठान गांव जा रहा था। यहां से उन्हें ट्रैक्टर पर ईंट लोड कर लाना था। जैसे ही ट्रैक्टर केरेडारी-सलगा मार्ग पर पहुंचा तेज रफ्तार होने की वजह से सड़क से नीचे लुढ़क गया।

बताया गया कि घटना के बाद ट्रैक्टर के नीचे तीनों दब गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सचिन को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। पर दोनों मजदूर ट्रैक्टर के नीचे ऐसे दब गए थे कि उन्हें बाहर निकालना मुश्किल हो रहा था। इसके बाद जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर के एक एंगल को काटा गया। करीब 2 घंटे बाद दोनों को बाहर निकाला गया। तब तक सिकंदर भुईयां की मौत हो चुकी थी।