प्रेमिका के पति को बनाया दोस्त… फिर पत्थर से कूचकर कर दी हत्या…आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

 

पलामू।झारखण्ड पलामू जिले में बीते दिनों हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।बताया गया कि घटना के बाद जांच में पता चला कि पहले प्रेमिका के पति को दोस्त बनाया, फिर प्रेमिका के साथ मिलकर खौफनाक तरीके से हत्याकांड को अंजाम दिया। 31 जुलाई को पलामू के नावाबाजार थाना क्षेत्र के कंडा घाटी के पिपरहवा जंगल से सरफराज खान नामक युवक का शव बरामद हुआ था। युवक की पत्थर से कूचकर हत्या की गई थी।हत्याकांड के अनुसंधान के क्रम में पुलिस को कई जानकारी मिली थी।जिसके बाद हत्याकांड का खुलासा हुआ है।सरफराज हत्याकांड में उसकी नाबालिग पत्नी और पत्नी की प्रेमी समीर शाह की भूमिका निकलकर सामने आई थी।पुलिस ने मामले में 16 वर्षीय नाबालिग पत्नी को गिरफ्तार कर संप्रेषण गृह भेज दिया था। वहीं, पुलिस ने बुधवार को हत्याकांड के मुख्य आरोपी समीर शाह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार,नावाबाजार के रहने वाला समीर शाह का प्रेम 16 वर्षीय नाबालिग से था।इसी क्रम में नाबालिग की शादी परिजनों ने लातेहार के रहने वाले सरफराज के साथ कर दी थी। इस शादी में समीर ने भूमिका निभाई थी।इसी क्रम में समीर ने सरफराज से दोस्ती की।

एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि घटना वाले दिन नाबालिग ने अपने पति को फोन कर बुलाया था।इसी क्रम में पति सरफराज मिलने के लिए समीर के पास गया था। समीर ने सबसे पहले सरफराज को शराब पिलाई। नशा होने के बाद समीर ने पत्थर से कूचकर सरफराज की हत्या कर दी।

एसपी ने बताया कि नाबालिग की काउंसलिंग के बाद सीडब्ल्यूसी मामले में एक रिपोर्ट तैयार करेगी।रिपोर्ट के आधार पर शादी मामले में परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, प्रेमी समीर शाह कोडरमा में मजदूरी करता था। हत्याकांड की साजिश समीर शाह एवं 16 वर्षीय नाबालिग ने मिलकर रची थी।घटना की सुबह नाबालिग के परिजनों ने अपने दामाद के गायब होने की जानकारी पुलिस को दी थी। नाबालिग और प्रेमी के बीच एक वर्ष से प्रेम संबंध था।

error: Content is protected !!