घाटशिला उपचुनाव: कड़ी सुरक्षा के साथ ईवीएम के साथ मतदानकर्मी रवाना, कल 300 बूथ पर वोटिंग

 

जमशेदपुर।झारखण्ड के घाटशिला विधानसभा में 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पूरी तैयारी कर ली है।जमशेदपुर स्थित को-ऑपरेटिव कॉलेज डिस्पैच सेंटर से मतदान दलों को रवाना किया।जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, मतदानकर्मियों एवं सुरक्षा बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदान दलों को निर्धारित समय पर अपने अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचने और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

बता दें, कि घाटशिला विधानसभा में कुल तीन सौ मतदान केंद्र है। यहां मतदान के लिए 1200 से ज्यादा मतदानकर्मियों को रवाना किया गया है।मतदानकर्मियों के साथ, ईवीएम भी रवाना की गई है। जीपीएस लगे वाहनों से मतदानकर्मियों को कड़ी सुरक्षा के साथ, घाटशिला रवाना किया गया है।मतदान केंद्र में ही कर्मियों के रहने की अस्थाई व्यवस्था की गई है।

“जिला प्रशासन की ओर से निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं रखी गई हैं।बॉर्डर लाइन में बने चेक नाका में लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। 11 नवंबर के दिन सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक क्षेत्र के मतदाता मतदान करेंगे। मतदान खत्म होने के बाद कड़ी सुरक्षा के साथ मतदानकर्मियों को ईवीएम के साथ जमशेदपुर लाने की व्यवस्था की गई है। कोआपरेटिव कालेज को स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है, यहां 14 नवंबर को काउंटिंग होगी।”:कर्ण सत्यार्थी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी

error: Content is protected !!