धनबाद:बंद घर से चार जिंदा बम बरामद, एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

धनबाद।झारखण्ड के धनबाद पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर चार बम बरामद किये हैं।इस सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि भौंरा ओपी अंतर्गत भौंरा सात नंबर उर्दू स्कूल के बगल में स्थित एक बंद पड़े मकान में बम रखे हुए हैं।जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चार जिंदा बम बरामद किए. पुलिस बरामद सभी बमों को निष्क्रिय कर जांच में जुट गई है।पुलिस शक के आधार पर भौरा सात नंबर के रहने वाले मोइनुद्दीन नामक युवक को हिरासत में लेकर कर उससे पूछताछ कर रही है।फिलहाल पुलिस ने बरामद बम को पानी में डालकर निष्क्रिय कर दिया है।

 

इधर घटना की सूचना पाकर जोड़ापोखर सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार व भौंरा ओपी प्रभारी सौरभ सुमन मौके पर पहुंचे और हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की।पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही छानबीन कर रही है।

एसडीपीओ ने बताया कि एक घर से बम बरामद हुआ है। जिसमें एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया बम कहीं से खरीदकर लाने की बात सामने आ रही है।बम कहां से खरीदकर लाया गया था, पुलिस उससे यह राज उगलवाने में लगी है।

युवक बम से किस तरह की घटना को अंजाम देने की फिराक में था, ऐसे कई बिंदुओं पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

error: Content is protected !!