झारखण्ड में पांच जेल अधीक्षकों का हुआ तबादला

 

राँची।राज्य सरकार के गृह,कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार को पांच जेल अधीक्षकों का तबादला कर दिया है। विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापन के स्थान से हटाकर नए स्थानों पर पदस्थापित किया गया है। कौशिक कुमार (प्रभारी, उप-कारा, दुमका) को अगले आदेश तक काराधीक्षक, मंडल कारा गोड्डा, गोपाल चन्द्र महतो (प्रभारी, उप-कारा, टोरी) को अगले आदेश तक काराधीक्षक, मंडल कारा गुमला, प्रीतम कुल्लू (प्रभारी, उप-कारा, सिमडेगा) को अगले आदेश तक उपकारा अधीक्षक, उपकारा रामगढ़, परमेश्वर भगत (प्रभारी, उप-कारा, डुमरी) को अगले आदेश तक काराधीक्षक, मंडल कारा, साहेबगंज के पद पर पदस्थापित किया गया है।उन्हें मंडल कारा, पाकुड़ का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। अधिसूचना के अनुसार, काराधीक्षक, केन्द्रीय कारा, मंडल कारा, साहिबगंज, अतिरिक्त प्रभार मंडल कारा, पाकुड़ के चन्द्रशेखर प्रसाद सुमन को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक काराधीक्षक, लोकनायक जयप्रकाश नारायण केन्द्रीय कारा, हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा, जिन काराधीक्षकों का उनके वर्तमान स्थान पर पदस्थापन हो गया है और उनका पदस्थापन कहीं नहीं किया गया है, उन्हें गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड, राँची में अपना योगदान देना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

error: Content is protected !!