लॉकडाउन २-०:राजधानी में चार इंस्पेक्टर का तबादला, हिंदपिड़ी और सुखदेव नगर थाना प्रभारी बदले गए

राँची। देशव्यापी लॉकडाउन के बीच राजधानी राँची के सुखदेव नगर थाना प्रभारी सहित चार इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों का तबादला कर दिया गया।उन्हें अविलंब अपने-अपने नये पदस्थापन स्थानों पर योगदान देकर एसएसपी को जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। राँची रेंज के डीआईजी के द्वारा प्राप्त अनुमति के बाद एसएसपी अनीश गुप्ता ने राजधानी राँची में पदस्थापित इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों का तबादला कर दिया।

वहीं हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी हटा दिया गया है।ऐसे बताया जा रहा है उन्हें क्वारेंटाइन में भेजा गया है।

जानिए कौन कहां गए:-

१. सुखदेवनगर थाना प्रभारी संजय कुमार का तबादला करते हुए पुलिस केंद्र रांची में पदस्थापित किया गया.

२. यातायात थाना प्रभारी कोतवाली जॉन मुर्मू का तबादला करते हुए सुखदेव नगर थाना प्रभारी बनाया गया.

३.पुलिस केंद्र रांची में पदस्थापित अशोक कुमार मंडल को यातायात थाना प्रभारी कोतवाली बनाया गया.

४.रातू थाना में पदस्थापित ज्ञान रंजन सिंह को बनाया गया हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी बनाया गया।