राँची में वर्चस्व को लेकर विवाद में फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली,स्थिति गंभीर,आरोपी हुए चिन्हित,गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू…

 

राँची।राजधानी राँची के पंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिस्का मोड़ के पास स्थित तेल मिल गली शनिवार की रात गोलीबारी की घटना हुई।जानकारी के मुताबिक खाने पीने के दौरान आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प में दो युवकों को गोली लगी है।बताया जा रहा है कि एक गुट संदीप थापा का है,जबकि दूसरा गुट सुरेंद्र सिंह का बताया जा रहा है।काफी समय से दोनों गुटों के बीच तनाव चल रहा था।इस गोलीबारी की घटना में दो जख्मी हुए हैं,जिनकी पहचान मोगली और विकास के रूप में की गई है।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उनकी स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।

इधर घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी, कोतवाली डीएसपी और सुखदेवनगर थाना एवं पंडरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचे।पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद किए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस का दावा है कि गोलीबारी की इस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर ली गई है।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं,जो संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं।

error: Content is protected !!