Ranchi:नकली जर्दा बेचने वाले दुकान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज,भारी मात्रा में नकली जर्दा बरामद…

 

राँची।राजधानी राँची के चुटिया थाना में नकली जर्दा बेचने वाले एक दुकानदार लक्ष्मी ट्रेडर्स के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी धर्मपास सत्यपाल लिमिडेट के प्रबंधक (सतर्कता) राम अवतार सिंह ने दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त दुकान में उनकी कंपनी के नाम से बनने वाला नकली जर्दा की बिक्री की जा रही है। इसी सूचना पर चुटिया पुलिस के सहयोग से उक्त दुकान की तलाशी ली गई। जहां से बड़े पैमाने पर नकली जर्दा के पैकेट बरामद हुए। उक्त दुकान के विरुद्ध बीएनएस की धारा 63,65 व कॉपीराइट एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

error: Content is protected !!