Ranchi:महिला के गले से चेन छिना,शोर मचाने पर तान दिया पिस्टल

 

राँची।चुटिया थाना क्षेत्र के पॉवर हाउस रोड में एक 50 वर्षीय महिला अन्नपूर्णा कर्मकार से दो बाइक सवार स्नैचरों ने गले से सोने का चेन छिन लिया। जब महिला ने शोर मचाया तो उन दोनों ने उनके उपर पिस्टल तान दिया। इस संबंध में अन्नपूर्णा कर्मकार ने चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि वह शारदा कालोनी पावर हाउस रोड काली स्कुल के पीछे रहती है। 30 अगस्त की सुबह 8.50 बजे वह अपने घर के मेन गेट के पास खड़ी थी। बाइक से दो युवक उनके पास आए और कहा कि अमरावती काम्प्लेक्स कहां है। अन्नपूर्णा कर्मकार ने कहा कि इधर नहीं है रोड पर देखिए। इसके बाद बाइक से एक युवक उतरतकर उनके पास आया और गले से चेन छिन लिया। अन्नपूर्णा कर्मकार ने शोर मचाना शुरू किया तो उनमें से एक ने पिस्टल निकाला और उनके उपर तान िदया। फिर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। पुुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!